नीतू आर्य,नैनीताल-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में सेवानिवृत्त होने पर लोनिवि विभाग के गिरीश चंद जोशी को नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में विदाई दी। विदाई समारोह में जोशी को फूलों की माला पहनाकर और शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गिरीश चंद जोशी द्वारा विभाग में 40 साल 6 दिन सरकारी सेवा दी गई विदाई समारोह में विभिन्न पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें सभी कर्मचारियों ने यह घोषणा की की गिरीश चंद जोशी फिर से सेवानिवृत्त होने के पश्चात भी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारियों के मुख्य संयोजक पद पर बने रहेंगे और कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में लड़ाई भविष्य में भी लड़ते रहेंगे संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट को वर्तमान में अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है लोनिवि निर्माण खंड हल्द्वानी में राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी के द्वारा भी 2005 से पूर्व निर्मित वर्क चार्ट कर्मचारियों का जीपीएफ आज तक नहीं काटे जाने के कारण कर्मचारी संघ में भारी रोष व्याप्त व्यक्त किया है और बताया इस कारण कर्मचारी कभी भी अधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग में विभागीय अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में गिरीश चंद्र जोशी द्वारा तो पौधे भी लगाए गए और विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने गिरीश चंद जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संयुक्त मोर्चा के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, डॉक्टर साहब प्रजापति केडी तिवारी, कुंवर सिंह जलाल, गिरीश चंद्र उप्रेती, बहादुर सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, सुरेश चंद्र पंत, खीमा नंद जोशी, पान सिंह, गोधन सिंह नेगी, किशन सिंह, दिलीप सिंह, के अलावा कर्मचारियों में कीर्ति सिंह, आनंद सिंह, हरीश सिंह, दीवान सिंह, गोपाल सिंह, भैरव दत्त, वीरेंद्र डूंगर, सिंह सुंदर सिंह, पदम सिंह, मौजूद थे।
गिरीश चंद जोशी को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
The Political Observer Staff
The Political Observer delivers in-depth analysis, breaking news, and expert opinions on politics, policies, and people shaping the world.
Related Posts
Add A Comment